फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर में लाॅटरी सिस्टम से देशी व अंग्रेजी शराब की 303 दुकानों का आवंटन

डिंपल सिरोही Updated Thu, 06 Mar 2025 09:37 PM IST

मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को कडी सुरक्षा में लाटरी सिस्टम से देशी व अंग्रेजी शराब की 303 दुकानों का आवंटन हुआ। आबकारी विभाग को बतौर प्रोसेसिंग फीस बीस करोड़ रुपये मिले है। जबकि सरकार को नए वित्तीय वर्ष में इन दुकानों से 590 करोड़ का राजस्व मिलने की उम्मीद है। सभी दुकानों का एक अप्रैल से संचालन होगा। पुलिस लाइन के बहुउददेशीय हॉल में यह प्रकिया सहारनपुर के मंडलायुक्त अटल राय, डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी अभिषेक सिह , एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार , जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप की मौजूदगी में शुरू हुई। शुरूआत में जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने लाटरी सिस्टम की प्रक्रिया को समझाया। आबकारी विभाग ने बडी स्क्रीन पर आवेदकों की सूची दर्शाई गई। 303 दुकानों के लिए 3799 लोगों ने आवेदन किया था। सबसे पहले देसी शराब की 171 दुकानों का आवंटन हुआ। इसके बाद 120 कंपोजिट दुकानों को छोडा गया। दस मॉडल शॉप और शाहपुर और बुढाना की भाग की दुकानों को भी छोडा गया। सभी दुकानों के अलग अलग फीस तय थी। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से शराब व भांग की दुकानों का आवंटन हुआ है। नए वित्तीय वर्ष में लाइसेंस और ठेकों के आवंटन से करीब 590 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। मंडलायुक्त अटल राय ने बताया कि ई-लाटरी के माध्यम से शराब की दुकानों का आवंटन किया गया। एक अप्रैल से दुकानों का संचालन शुरू होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें