{"_id":"67c979b986150dd3910d32c8","slug":"video-faag-fair-in-janglikh-of-rohru-god-was-welcomed-with-snowballs","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रोहड़ू के जांगलिख में फाग मेला, बर्फ के गोलों से किया जाख देवता का अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रोहड़ू के जांगलिख में फाग मेला, बर्फ के गोलों से किया जाख देवता का अभिनंदन
शिमला जिले के रोहड़ू के छौहारा विकास खंड के दुर्गम गांव जांगलिख में फाग मेला चल रहा है। गांव में तीन दिन तक मेहमान नवाजी का दौर चलेगा। मेले के पहले दिन जाख देवता के मंदिर पर बर्फ के गोले फेंककर देवता का अभिनंदन किया गया। इसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग जांगलिख में मौजूद रहे। वसंत ऋतु के आगमन पर मनाया जाने वाला मेला दो दिनों तक चलेगा। बुधवार को जांगलिख गांव में पारंपरिक फाग मेला हुआ। बर्फ के गोले मंदिर पर फेंककर देवता का अभिनंदन करने की परंपरा को निभाया गया। विशेष रूप से पेछयाणी गांव के ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में जाख देवता के मंदिर में पहुंचकर बर्फ के गोले फेंकने की परंपरा को पूरा किया। नियमानुसार बर्फ के गोले तब तक मंदिर पर फेंके जाते हैं, जब तक मंदिर की दीवार में बने एक विशेष छेद से बर्फ का गोला अंदर नहीं चला जाता है। देवता साहिब जाख जागंलखि के पुजारी निशांत ने बताया कि ने बताया कि फाग मेले के पहले दिन बर्फ के गोले मंदिर पर मारने की रस्म को निभाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।