फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हटाए गए संविदा कर्मियों को लिया जाए वापस, निजीकरण के खिलाफ धरने पर बैठे विद्युतकर्मी

विद्युत निगम के कर्मचारियों ने फतहां स्थित मुख्य अभियंता वितरण कार्यालय पर गुरुवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रखा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि निजीकरण के प्रस्ताव को वापस लेने के साथ हटाए गए सभी संविदा कर्मियों को तत्काल नौकरी में वापस लिया जाए। कर्मचारियों ने कहा कि निजीकरण के बाद दिल्ली में एक साल के अन्दर-अन्दर लगभग 50 प्रतिशत कर्मचारियों को वीआरएस लेने के लिए विवश कर दिया गया था। कहा कि अकेले पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में लगभग 50 हजार संविदा कर्मियों और 26 हजार नियमित कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटकी हुई है। सभा में दीपक सिंह, बृजेश कुमार, सुरज कुमार, प्रदीप कुमार मौर्य, राजेश कुमार गौतम, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें