फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 17 administrative officers transferred late last night in UP

लखनऊ: यूपी में देर रात 17 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, मुरादाबाद औरअलीगढ़ में नए आयुक्तों को दायित्व

Mon, 24 Aug 2026 12:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2026 12:24 AM IST
सार

मुरादाबाद और अलीगढ़ में नए मंडलायुक्तों की तैनाती की गई है। मुरादाबाद में अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को और ओम प्रकाश आर्य सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज से अलीगढ़ के मंडलायुक्त बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Lucknow: 17 administrative officers transferred late last night in UP
अधिकारियों के तबादले... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने रविवार की देर रात 17 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव कर दिया है। मुरादाबाद और अलीगढ़ में नए मंडलायुक्तों की तैनाती की गई है। मुरादाबाद में अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को और ओम प्रकाश आर्य सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज से अलीगढ़ के मंडलायुक्त बनाए गए हैं। मुरादाबाद मंडलायुक्त का पद खाली था। यहां रहे सिक्किम काडर के आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि 14 अगस्त को समाप्त हो गई थी। इसके साथ ही उनकी प्रतिनियुक्ति बढ़ाए जाने संबंधी कयासों पर विराम लग गया है। 

विज्ञापन


गौरी शंकर प्रियदर्शी को आयुक्त ग्राम विकास एवं सचिव ग्राम्य विकास विभाग से महानिदेशक आयुष एवं मिशन निदेशक राष्ट्रीय आयुष मिशन बनाया गया है। गौरी शंकर पिछले काफी समय से ग्राम्य विकास विभाग में चर्चाओं में थे। उनकी कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठ रहे थे। चैत्रा वी महानिदेशक आयुष एवं मिशन निदेशक राष्ट्रीय आयुष मिशन से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद लखनऊ, प्रमोद कुमार उपाध्याय सचिव समाज कल्याण विभाग से आयुक्त ग्राम्य विकास बनाए गए हैं।
विज्ञापन


रवींद्र कुमार सचिव नगर विकास, प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) और राज्य मिशन निदेशक (अमृत) को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) व राज्य मिशन निदेशक (अमृत) के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। वह सचिव नगर विकास के पद पर यथावत रहेंगे। मासूम अली सरवर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड एवं सचिव नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिदेशक अर्थ एवं संख्या उत्तर प्रदेश को सचिव नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिदेशक अर्थ एवं संख्या उत्तर प्रदेश के पद से कार्यमुक्त किया गया है और प्रबंध निदेशक जल निगम (नगरीय) व राज्य मिशन निदेशक (अमृत) का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. राज शेखर प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) से सचिव नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश तथा महानिदेशक अर्थ एवं संख्या, योगेश कुमार आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता से प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) बनाए गए हैं। कुमार प्रशांत सचिव राज्य सूचना आयोग से आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता, गुर्राला श्रीनिवासुलु सचिव सचिवालय प्रशासन से सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग बनाए गए हैं। अमृत पाल कौर प्रतीक्षारत संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लि., नवनीत सेहारा संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लि. एवं अपर आबकारी आयुक्त को संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लि. के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है।


देवेंद्र कुमार पांडेय विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से विशेष सचिव उपभोक्ता मामले, विवेक श्रीवास्तव सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण से विशेष सचिव पशुधन विभाग, अमृत त्रिपाठी सचिव उच्च शिक्षा विभाग से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज और ओम प्रकाश राय सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज से विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed