नगर के महुवरिया स्थित बीएलजे इंटर कालेज के मैदान में चल रहे मिर्जापुर प्रीमियर लीग के तहत दो मैच खेले गए। पहला मैच अमरावती और लेफ्टी-11 के बीच खेला गया। अमरवती ने आठ ओवर में 76 रन बनाया। लेफ्टी-11 ने सात ओवर में मैच जीत लिया। दूसरा मैच लेफ्टी-11 व लच्छा पट्टी के बीच खेला गया। लेफ्टी-11 ने आठ ओवर में 93 रन बनाए। लच्छा पट्टी ने सात ओवर में मैच जीत लिया।