फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Miss Universe India 2026 Grand Finale Kaziah Liz Mejo Wins Crown Vaishnavi Tejashwini Anushri Anubha in Top 5

Miss Universe India 2026: मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज केरल की सुंदरी लिज़ को, टॉप-5 तक किस राज्य से कौन पहुंचा?

Mon, 24 Aug 2026 02:44 AM IST
ज्योति भास्कर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला।
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 24 Aug 2026 02:44 AM IST
सार

Miss Universe India 2026: मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के टॉप-5 फाइनलिस्ट में तमिलनाडु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र से उत्तराखंड तक की सुंदरियां शामिल रहीं। मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब किसे मिला? जानिए इस खबर में

विज्ञापन
Miss Universe India 2026 Grand Finale Kaziah Liz Mejo Wins Crown Vaishnavi Tejashwini Anushri Anubha in Top 5
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब@Glamanand

विस्तार

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 प्रतियोगिता में 53 सुंदरियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखी। टॉप-5 फाइलिस्ट में तमिलनाडु की वैष्णवी (Vaishnavi Ganesh), महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव, केरल की कैजिया लिज मैजो (Kaziah Liz Mejo), गुजरात की अनुश्री सतवालेकर (Anushri Satavlekar) और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ (Anubha Vashisht) शामिल रहीं। अंतिम राउंड में इन लोगों के सामने 40 सेकेंड में अपने क्लोजिंग रिमार्क पेश करने की चुनौती रखी गई। पांचों फाइनलिस्ट ने भविष्य को लेकर अपना नजरिया, अब तक के जीवन में मिली चुनौतियां, इस मंच तक के सफर जैसे विषयों को बखूबी समाहित किया।

विज्ञापन

दक्षिण भारत की हैं नई विजेता?

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विजेता का एलान रात करीब 2.50 बजे किया गया। मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की विजेता मनिका विश्वकर्मा ने केरल की विजेता को क्राउन पहनाया। फाइनल स्पर्धा के शीर्ष दो स्थान पर केरल और तमिलनाडु की सुंदरियां पहुंचीं। ताज केरल की युवा प्रतिभा को पहनाया गया।

विज्ञापन
  • 19 साल की केरल की कैजिया लिज मैजो मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विजेता बनीं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • तमिलनाडु की वैष्णवी फर्स्ट रनर अप रहीं।

टॉप- में शामिल अन्य प्रतियोगियों को क्या मिला?

  • 4th रनर अप- अनुभा वशिष्ठ- उत्तराखंड।
  • 3rd रनर अप- तेजस्विनी श्रीवास्तव- महाराष्ट्र।
  • 2nd रनर अप- अनुश्री सतवालेकर- गुजरात।

ये खबरें भी पढ़ें-

अभिनेत्रियों और फिल्म प्रोड्यूसर्स के पैनल ने चुना विजेता
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले जयपुर में हुआ। इस प्रतियोगिता को जीतने वाली ब्यूटी क्वीन इस साल के आखिर में प्यूर्टो रिको में होने वाले 75वें मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेंगी। मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के जज पैनल में अभिनेत्री सुष्मिता सेन, सेलिना जेटली और उर्वशी रौतेला शामिल हैं। जज पैनल में फिल्म प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर समेत कई अन्य लोग भी शामिल हैं। गौरतलब है कि सुष्मिता ने साल 1994 में वैश्विक खिताब मिस यूनिवर्स अपने नाम किया था। सेलिना जेटली ने 2001 और उर्वशी रौतेला ने 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed