फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विंध्यधाम में आधी रात के बाद लग गई आस्थावानों की कतार

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 09:54 PM IST

चैत्र नवरात्र की पूर्व संध्या पर शनिवार को पहले मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आधी रात के बाद से ही गंगा घाटों और मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। भोर में मंगला आरती से पहले गंगा पर स्नान कर श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने के लिए कतारबद्ध हो गए। इस दौरान विंध्यधाम की समूची गलियां माता के जयकारे से गूंजायमान रहीं। हर कोई मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने के लिए बेताब रहा। मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर सहित विभिन्न होटल और धर्मशालाओं में डेरा डाले साधक विधिवत कलश स्थापना के बाद मां विंध्यवासिनी की आराधना में जुटे रहे। घरों में भी लोगों की तैयारियां शुरु रही। चैत्र नवरात्र पर भोर में कलश स्थापना के बाद लोगों के घरों में बजते शंख और घंटी के साथ ही आरती की गूंज से आसपास का इलाका गुंजायमान रहा। विंध्याचल क्षेत्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद ज्यादातर श्रद्धालुओं ने त्रिकोण मार्ग पर पहुंचकर मां काली और अष्टभुजा देवी का दर्शन पूजन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें