मिर्जापुर जिले की चील्ह पुलिस ने टेढ़वा के पास से चेकिंग के दौरान दो कार से बिहार शराब लेकर जा रहे अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 27 लाख की 240 बोलत अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। तस्कर हरियाणा से शराब लेकर बिहार जा रहे थे। जहां तीन गुना दाम पर शराब बेचते थे। मामले का खुलासा सीओ सदर अमर बहादुर ने पुलिस लाइन सभागार में किया।