आम आदमी पार्टी की ओर से शनिवार को संगमोहाल ओवर ब्रिज के नीचे सभा आयोजित की गई। इसमें आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम किया गया। सभा के दौरान प्रदेश सचिव सुनील कुमार पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेना की वीरता और पराक्रम का राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर लेने का यह अच्छा मौका था वर्तमान अमेरिका के दबाव में भारत सरकार ने सीज फायर की घोषणा कर देश के लोगों के भावनाओं को चोट पहुंचाया है। सभा में जिलाध्यक्ष प्रो. बी सिंह, मोहम्मद आरिफ अंसारी, रविंद्र श्रीवास्तव, जयप्रकाश सेठ, सीमा खान, मीरा देवी पटेल आदि मौजूद थीं।