मेरठ। बुधवार को घोषित हुए सीबीएसई के 10वीं के रिज़ल्ट में केएल इंटरनेशनल स्कूल के विवान ने जिला टॉप कर बड़ी उपलिब्ध हासिल की है। विवान ने 500 में से 497 अंक हासिल कर 99.4 प्रतिशत प्राप्त किये हैं। विवान ने मैथ्स, साइंस में भी 100 में से 100 अंक प्राप्त किये हैं।