मेरठ। बुधवार दोपहर बाद जैसी ही सीबीएसई बोर्ड का 10वीं का रिज़ल्ट घोषित हुआ, वैसी ही ज़्यादातर छात्र-छात्राएं अपने स्कूल पहुंच गए। इसी बीच एमपीएस फॉर गर्ल्स स्कूल की हर्षिता ने भी 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। स्कूल टीचर्स ने हर्षिता को शुभकामनाएं दीं।