मेरठ। लावड़-मसूरी मार्ग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को समापन कर दिया गया। कथा सुनने के लिए श्रद्धालु काफी संख्या में पहुंचे। कथा वाचिका साध्वी श्यामलता देवी ने श्रद्धालुओं को कथा सुनाई। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि केवल कथा सुनने से ही परमात्मा की प्राप्ति नहीं होती, बल्कि उसका अनुश्रवण भी करना चाहिए। कथा सुनने व सुनाने वाले दोनों को ही फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने बीच-बीच में भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। इस दौरान सोनू, विपुल, श्यामलाल, धर्म सिंह, कृष्णपाल, जयप्रकाश, बाबूराम, यशवीर, जितेंद्र, जय सिंह, विनोद आदि मौजूद रहे।