मेरठ। दौराला कस्बा स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से रविवार को श्री 108 अरुण सागर महाराज के नेतृत्व में भगवान नेमिनाथ की रथ यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं में रथ यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। शोभा यात्रा का शुभारंभ शुभम जैन, प्रवेश जैन, कुणाल जैन ने भगवान नेमिनाथ के चरण स्पर्श करके किया। शोभा यात्रा में भगवान नेमिनाथ की रथ यात्रा में दर्जनों झांकियां शामिल रही। यात्रा में बैंड बाजे, ढोल नगाड़ों की धुन पर व भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। यात्रा श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर तिरंगा चौक आदि स्थानों से होते हुए श्री दिगंबर जैन मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा का व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के मुख्य पात्र आकाश जैन, शिल्पा जैन, व्योम जैन, शैफाली जैन, अमन, गरिमा, ऋषभ, रीमा, अंकित, नेहा, शुभम, निधि, युविका आदि ने किया। मंगल ध्वजारोहण मनीष जैन, एकता ने किया। भगवान नेमिनाथ की प्राण प्रतिष्ठा बाल ब्रह्मचारी धीरज ने विधि विधान से कराया। इस दौरान कवि सौरभ जैन, अनामिका जैन, नितिन, सचिन, गौरव, सुभाष, राहुल, अरिहंत, दीपक, सुरेश, प्रकाशवती आदि मौजूद रहे।