मेरठ में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर एसएसपी डॉ विपिन ताडा का लगातार कार्रवाई का चाबुक चल रहा है। टीपी नगर थाना क्षेत्र में प्लॉट पर कब्जे के प्रयास की विवेचना में लापरवाही बरतने वाले और कार्रवाई में शिथिलता बरतने वाले ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अवनीश पाठक को एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने लाइन हाजिर कर दिया।