मेरठ में दिल्ली रोड पर नवीन मंडी स्थल के पास भारी वाहनों की आने से जाम लग गया। नवीन मंडी और दिल्ली रोड की तरफ से आने वाले ट्रकों को मंडी के आगे से यू टर्न लेने के कारण काफी देर तक जाम के हालात बने रहे। इस दौरान पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने की मशक्कत में लगे रहे। वहीं सड़क किनारे पानी भरा होने के कारण दोपहिया वाहन गंदे पानी में से गुजर रहे हैं।