मेरठ में मेनका गांधी के कथित बयान के विरोध में भारतीय जैन मिलन और जैन समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जैन संस्कृति पर मिथ्या आरोप लगाने और धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।