फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सोसाइटी फॉर सोशल वेंचर्स ने योग-सर्वसु कौशलम कार्यक्रम में छात्रों को दी अहम जानकारियां

Pratyush Sharma Updated Sun, 28 Jun 2026 08:43 PM IST

मेरठ। सोसाइटी फॉर सोशल वेंचर्स ने रविवार को यूपीईएस, देहरादून के प्रशिक्षुओं और रॉबिन कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी, पचपेड़ा ने 70 छात्रों के लिए योग- सर्वसु कौशलम कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को स्वस्थ जीवन और आय सृजन के लिए योग अपनाने हेतु प्रेरित करना रहा। योग प्रशिक्षक गुंजन और मनु ने छात्रों को योग के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने वृक्षासन, गरुणासन, ताड़ासन, भुजंगासन, पद्मासन, शवासन जैसे आसनों का अभ्यास कराया। इसके साथ ही प्राणायाम की भी विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन सुनीता गोयल, प्रशिक्षु यशिका शर्मा और महाविद्यालय समन्वयक सुनील कुमार ने किया। शिक्षक विपुल त्यागी, प्रशांत शर्मा, पदाधिकारी रोहित शर्मा और उपासना शर्मा इसमें शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें