मेरठ में 29 जुलाई को परतापुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर में कारोबारी के बेटे की फरसे से गला काटकर हत्या करने के मामले में मंगलवार को पीड़ित परिजन एसएसपी ऑफिस पहुंचे, जहां पीड़ित परिजनों ने अपनी जान का खतरा बताते हुए फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों का कहना है कि उन्होंने नौ नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसमें से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि बाकी फरार आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।