मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में छात्रों ने सामाजिक कार्यकर्ता आदेश प्रधान के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में फैले भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के साथ ही छात्रों ने विश्वविद्यालय में पहले भ्रष्टाचार की ईडी और सीबीआई से जांच की मांग की।