मेरठ। व्यापारी सत्यम से माफी मंगवाने और सार्वजनिक स्थल पर नाक रगड़वाने के मामले में भाजपा जनप्रतिनिधियों ने एसएसपी आवास पर जाकर एसएसपी से मुलाकात की और इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ निलंबन जैसी कार्रवाई की मांग की। आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने की भी मांग की गई। राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करना कोई सज़ा नहीं, निलंबन होना चाहिए। साथ ही आरोपी विकुल को ज़मानत देने पर भड़कते हुए कहा कि ज़रा पुलिस बताए कि किस कारर्णों से ज़मानत दी गई। इस दौरान सांसद अरुण गोविल, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी समेत तमाम भाजपा नेता और पीड़ित व्यापारी की मांग और भाई भी मौजूद रहे।