फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जाफराबाद दुर्वेशपुर गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवका का शव, जांच में जुटी पुलिस

प्रत्युष शर्मा Updated Thu, 23 Oct 2025 08:24 PM IST

मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के जाफराबाद दुर्वेशपुर गांव के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। शव मिलने की खबर से गांव और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि खिर्वा जलालपुर गांव निवासी 32 वर्षीय फैजान पुत्र सुजाउद्दीन बुधवार शाम घर से किसी काम के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसी गांव जाफराबाद दुर्वेशपुर के जंगल से गुजर रहे ग्रामीणों ने पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा। उन्होंने तुरंत गांव में इसकी सूचना दी। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। शव की पहचान फैजान के रूप में हुई। उसके परिजनों को सूचना दी गई तो परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच-पड़ताल कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। शव को नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें