ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। लेकिन जो तस्वीर ईद के दिन मेरठ में देखने को मिली, उससे ये कोई नहीं कह सकता की सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' की चमक फीकी है। मेरठ में भाईजान के फैन्स ने 'ट्यूबलाइट' देखने के लिए दोगुने दाम देकर ब्लैक में टिकट खरीदे और फिल्म देखी।