बागपत में ईद उल फितर का त्योहार भाईचारे के साथ मनाया गया। यमुना रोड स्थित ईदगाह पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की और देश समाज में अमन और चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर डीएम भवानी सिंह खंगारौत, एएसपी अजय कुमार सिंह ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को त्योहार की शुभकामना भी दी।