द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक के दौरान काशी से आए वैदिक विद्वानों के आचार्यत्व में 11 रुद्री पाठ से हुए अभिषेक के दौरान पूजन स्थल मंत्र उच्चारण से गूंज उठा। इस दौरान विश्व कल्याण, लोक कल्याण के साथ ही बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भगवान भोलेनाथ की प्रार्थना कर बांग्लादेश में रह रहे सनातन धर्मावलंबियों के मंगल की कामना की गई।