मथुरा पुलिस द्वारा शातिर बदमाश पंकज यादव के मारने के बाद मऊ जिले की पुलिस को गुरुवार की भोर में बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने रैनी बाग के पास से 50 हजार के इनामिया बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस द्वारा उसका उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।