फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोवर्धन के हनुमान बाग पहुंचे सपा नेता रामगोपाल यादव, संत सियाराम बाबा से लिया आशीर्वाद; भाजपा पर साधा निशाना

अरुन पाराशर Updated Fri, 30 Jan 2026 04:58 PM IST

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव शुक्रवार को गोवर्धन क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध हनुमान बाग पहुंचे। यहां उन्होंने संत सियाराम बाबा से आशीर्वाद लिया और प्रसादी ग्रहण की। रामगोपाल यादव के आगमन पर संत समाज और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। हनुमान बाग परिसर में कुछ समय रुकने के बाद सपा नेता ने संत सियाराम बाबा से आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा भी की। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद रामगोपाल यादव ने मीडिया से बातचीत की और केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। भारतीय जनता पार्टी पर सनातन परंपराओं के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा केवल धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल वोट बैंक के लिए कर रही है, जबकि उसके काम सनातन संस्कृति के मूल सिद्धांतों के विपरीत हैं। भाजपा खुद को सनातन की हितैषी बताती है, लेकिन उसकी नीतियां और फैसले सनातन परंपराओं के खिलाफ हैं। धर्म के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी सामाजिक सद्भाव, समानता और सच्चे सनातन मूल्यों में विश्वास करती है। आने वाले समय में जनता भाजपा की सच्चाई का जवाब देगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें