{"_id":"697c3ee1f4b4ac6b210925e2","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-3894814-2026-01-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: धान खरीदी को लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, खरीदी की समय बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: धान खरीदी को लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, खरीदी की समय बढ़ाने की मांग
कबीरधाम जिले में धान खरीदी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे व यहां जमकर नारेबाजी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि धान खरीदी की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने में अब मात्र 3 दिन शेष हैं, लेकिन अब तक 5 से 7 हजार किसानों की धान नहीं खरीदी गई है। यह स्थिति भाजपा सरकार की पूर्ण विफलता व प्रशासनिक अराजकता को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि टोकन की समस्या, खरीदी लिमिट में कटौती और जानबूझकर प्रक्रिया को धीमा रखना किसानों के साथ अन्याय है। भाजपा नेता कई मंच से किसान हितैषी होने का ढोंग करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि किसान अपनी मेहनत की उपज बेचने के लिए खरीदी केंद्र के चक्कर काटने को मजबूर है। कई किसानों के टोकन आज तक नहीं कटे हैं, जिससे वे आर्थिक व मानसिक संकट में फंस गए हैं। यदि समय रहते धान खरीदी की तारीख नहीं बढ़ाई गई और सभी किसानों की धान खरीदी नहीं की गई, तो इसका जिम्मेदार भाजपा शासन है। कांग्रेस किसानों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी ने कहा कि धान खरीदी को लेकर शुरुआत से ही ध्यान नहीं दिया गया। शुरू से धान बेचने टोकन की समस्या रही। सरकार के गलत नीतियों के कारण किसान कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। भाजपा सरकार को तत्काल ठोस निर्णय लेना होगा। भाजपा सरकार केवल आंकड़ों व कागजी घोषणाओं में व्यस्त है। वास्तविकता यह है कि हजारों किसान आज भी अपनी धान बेचने से वंचित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।