फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा देश सेना के साथ एकजुट होकर खड़ा है...सांसद डिंपल यादव ने कहा-आतंक के खिलाफ लड़ाई में विपक्ष सरकार के साथ

अरुन पाराशर Updated Thu, 08 May 2025 04:59 PM IST

पूरा देश सेना के साथ एकजुट खड़ा है। आतंकवाद के खिलाफ सेना की कार्रवाई को प्रशंसनीय बताते हुए सांसद डिंपल यादव ने कहा कि विपक्षी पार्टियां आतंकवाद के खिलाफ देश की सुरक्षा में सरकार के साथ खड़ी हैं। बता दें, सांसद डिंपल यादव कस्बे की मोटा रोड पर पूर्व प्रधान रामतीर्थ के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचीं थीं। परिजनों से मुलाकात कर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा सरकारी कार्यालय को गोबर से बने पेंट से पेंट करने के सवाल पर कहा कि सबसे पहले मुख्यमंत्री आवास व कार्यालय पेंट किया जाए, उसके बाद नीति बने। इस मौके जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, विधायक बृजेश कठेरिया, पूर्व विधायक राजू यादव, रामशरण यादव आदि माैजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें