मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र के गांव सुन्नामई के समीर की हत्यारोपी पत्नी मीरा और उसके प्रेमी रिंकू चौहान को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दो साल पहले ही मीरा ने प्रेमी रिंकू चौहान से मंदिर में शादी कर ली थी। संबंधों में बाधा बन रहे पति की 31 मार्च की रात पत्थर से प्रहार कर हत्या कर शव हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में फेंका था। रिंकू का मौसेरा भाई नीलेश भी इस वारदात में शामिल था। मीरा, रिंकू को जेल भेज दिया है। नीलेश की तलाश जारी है।