मैनपुरी के दन्नाहार में शुक्रवार सुबह 7 बजे नहर पुल मोड पर बालू से भरा ट्राला पलट गया। ट्राला पलटने से मैनपुरी से आगरा जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया।दोपहर 1बजे तक वाहन रजवाहा की पटरी से होकर गुजरे दोपहर एक बजे जब क्रेन से ट्राला हटाया गया तब मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सका। शुक्रवार की सुबह 7 बजे मैनपुरी से घिरोर की तरफ जा रहे बालू से भरा ट्राला जैसे ही मोड पर पहुंचा तभी चालक की लापरवाही से पलट गया ।गनीमत यह रही कि जिस समय ट्राला पलटा उस समय कोई वाहन नहीं निकल रहा था। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो जाता। ट्राला पलटने वाले स्थान पर ही गांव को जोड़ने वाला लिंक मार्ग निकलता है उसी मार्ग से सुबह स्कूल की बसें बच्चों को लेकर निकलती हैं।स्थानीय निवासी उमेश यादव, हरिभान सिंह,बल्लू यादव, चक्रेश यादव ने बताया कि नहर पुल मोड पर लोक निर्माण विभाग ने कोई संकेतांक नहीं लगवाए हैं जिससे मार्ग से गुजरने वाले नए चालकों को मोड का अंदाजा नहीं लगता है ।पुल के पास गंभीर मोड़ होने से आए दिन यहां हादसा होते हैं स्थानीय निवासी लालू पांडेय, मुनेंद्र पांडेय,घनश्याम बाथम, प्रदीप चौहान बंटी चौहान, जागेश्वर यादव, बृजेंद्र सिंह चौहान, आदि नेनहर पुल के दोनों तरफ संकेतांक व ब्रेकर बनवाए जाने की मांग अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग से की है।