जनपद फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार द्वारा छुट्टी ना मिलने के कारण आत्महत्या करने का मामला गरमाता जा रहा है। गुरुवार को तहसील में तैनात समस्त लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम गोपाल शर्मा को 6 सूत्री ज्ञापन देकर मांग की कि उनकी मांगों पर अतिशीघ्र कार्रवाई की जाए।