मैनपुरी के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर सोमवार को सुरेश चंद्र दीक्षित मेमोरियल ऑल इंडिया टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके और गेंद खेलकर किया। उद्घाटन मैच डीसीएफ एलेविन और शिवांश वॉरियर के बीच खेला गया।