फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'एसआईआर के बहाने वोट काटने की साजिश', सपा विधायक तेजप्रताप ने बोला भाजपा पर हमला

अरुन पाराशर Updated Mon, 12 Jan 2026 09:05 PM IST

करहल के सपा विधायक तेजप्रताप यादव ने कहा कि भाजपा एसआईआर के बहाने वोट काटने की साजिश कर रही है। भाजपा जान चुकी है कि समाजवादी पार्टी पीडीए के सहारे चुनाव जीतने जा रही है। इसलिए भाजपा एसआईआर में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के वोट काट रही है। विधायक सोमवार को करहल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। तेजप्रताप ने सरकार के नोटों से महात्मा गांधी के चित्र हटाने के सवाल पर कहा कि सभी लोग जानते है कि सरकार और इसके पीछे जो संगठन हैं। वो महात्मा गांधी से कितनी नफरत करते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारों का साथ हमेशा भाजपा और इनके संगठनों ने दिया है। इसलिए कोई बड़ी बात नहीं कि यह लोग महात्मा गांधी के चित्र को गायब कर दें। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग चुनाव के दौरान लाभ लेने के लिए हिंदू-मुस्लिम करते हैं। उत्तर प्रदेश में दलितों के साथ जो अत्याचार हो रहे हैं वो सरकार की देन है। इससे पहले तेजप्रताप और एमएलसी मुकुल यादव ने संयुक्त रूप से करहल के एक निजी स्कूल में संत विवेकानंद जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ. जेपी यादव, चेयरमैन अब्दुल नईम, पूर्व विधायक अनिल यादव, सरिता यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव, डॉ. पदम सिंह मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें