कोठीभार थाना क्षेत्र के रुदलापुर गांव के पीड़ित खुशहाल गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है। खुशहाल गुप्ता ने बताया कि भूमि माफिया के सह पर नर्तकी के द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगा कर फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रही है। एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।