{"_id":"683c75ce36e2dd24110fceb2","slug":"a-horrific-end-to-a-two-year-love-affair-with-my-uncle-sidhi-news-c-1-1-noi1337-3014494-2025-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: जिस पर किया था भरोसा, उसी ने नोच डाला चेहरा, चाचा से दो साल के प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: जिस पर किया था भरोसा, उसी ने नोच डाला चेहरा, चाचा से दो साल के प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत
सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक किशोरी, जिसे अपनी ही रिश्तेदारी में भरोसे का सहारा मिला था, उसी ने उस भरोसे को इस कदर रौंद डाला कि उसकी चीखें तक थम गईं। दो सालों से प्रेम प्रसंग में बंधी एक लड़की ने जब रिश्ते की मर्यादा और समाज की लाज के आगे झुकते हुए अपने प्रेमी के साथ भागने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।
पीड़िता की मानें तो वह सुबह करीब 5:30 बजे घर के पीछे के हिस्से में प्रेमी के बुलावे पर गई थी। वहां आरोपी ने उस पर जबरदस्ती साथ चलने का दबाव बनाया। इनकार करने पर पहले उसका हाथ मरोड़ा और तोड़ दिया, फिर औजार से उसके कान पर वार कर दिया। चेहरे को नाखून से नोच-नोच कर लहूलुहान कर डाला।
इस पूरी घटना को लोकलाज के डर से परिजनों ने छुपाए रखा। मगर जब बेटी की हालत बिगड़ी, तो पुलिस को सूचना दी गई। सेमरिया थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने स्वयं जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी भी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।