जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने बस स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बस संचालन, रख-रखाव, विश्रामालय, कार्यालयों, साफ-सफाई एवं यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। साफ-सफाई की कमी पर कड़ी फटकार लगाई तथा कार्यालयों व परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। महिला/पुरुष प्रतीक्षालय सुव्यवस्थित करने, दुकानों-कैंटीन संचालित करने के निर्देश दिए।