फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने नवनिर्मित विवाह भवनों का किया लोकार्पण

रोहित सिंह Updated Wed, 04 Feb 2026 05:52 PM IST

सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विकास खंड मिठौरा के ग्राम सभा बसंतपुर और हरिहरपुर में नवनिर्मित विवाह भवनों का लोकार्पण किया। प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता और जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। विधायक ने कहा कि योगी सरकार विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही है। ये आधुनिक विवाह भवन ग्रामीणों की पुरानी मांग पूरी करते हैं, जो विवाह के अलावा अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें