फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: 'धौरहरा की धरोहर' में छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Dec 2025 02:35 PM IST

लखीमपुर खीरी में शिक्षा संघर्ष मोर्चा फाउंडेशन की ओर से आयोजित धौरहरा की धरोहर सांस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम में कस्बे के संविलियन एवं निजी स्कूलों के बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। धौरहरा कस्बे के श्री राम वाटिका धाम परिसर में शिक्षा संघर्ष मोर्चा फाउंडेशन की ओर से आयोजित धौरहरा की धरोहर कार्यक्रम बृहस्पतिवार 11 बजे से प्रारंभ हो गया। यह कार्यक्रम देर शाम तक चला। इस कार्यक्रम में संविलियन स्कूल धौरहरा और धौरहरा क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्कूलों के बच्चों में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सबसे पहले क्षेत्र के स्कूलों बच्चों ने श्री गणेश और मां सरस्वती वंदना कार्यक्रम से शुभारंभ किया। इसके अलावा धौरहरा से जुड़े एतिहासिक कार्यक्रम बच्चों ने प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने नाट्य झांकियां, नृत्य, गिटार वादन, बांसुरी वादन, देश भक्ति के गीत, भाषण, प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। शिक्षा संघर्ष मोर्चा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर ने प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षा संघर्ष मोर्चा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर, सुरेश त्रिपाठी, भगवती प्रसाद शुक्ल, अमित बाजपेयी, विवेक सिंह, योगेन्द्र मिश्रा,आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें