बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की ओर से लखीमपुर खीरी में जन आक्रोश यात्रा निकाली गई। विहिप के जिलाध्यक्ष विपुल सेठ ने कहा कि बांग्लादेश में झूठे आरोपों के आधार पर हिंदुओं को निशाना बनाकर हत्याएं की जा रही हैं। हाल ही में दीपू चंद्रदास पर कथित ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाकर भीड़ द्वारा उनकी हत्या कर दी गई। उसके शव के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया, जिससे विश्वभर में रोष व्याप्त है। जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग की गई कि वह कूटनीतिक, राजनीतिक और मानवीय स्तर पर ठोस कदम उठाकर बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करे। प्रदर्शन के दौरान मनोज पांडे, विजयश्री मनीष अवस्थी, कमल गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।