फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: शहर के गिरिजाघरों में क्रिसमस की धूम, मोमबत्ती जलाने परिवार संग पहुंचे लोग

मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Dec 2025 05:09 PM IST

लखीमपुर खीरी में क्रिसमस पर बृहस्पतिवार सुबह से ही शहर के गिरजाघरों में उल्लास और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव को लेकर लोग परिवार सहित गिरिजाघर पहुंचे और विशेष प्रार्थनाओं में शामिल हुए। मोमबत्तियां जलाकर लोगों ने प्रभु यीशु को स्मरण किया और विश्व में शांति, प्रेम व भाईचारे की कामना की। शहर के डॉन बॉस्को चर्च, मेन रोड स्थित द असेंबली ऑफ गॉड चर्च, हिदायतनगर के सीएसआई चर्च और राजापुर के पैंथीकोस्टल चर्च में विशेष आयोजन किए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें