फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में युवा व्यापारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Apr 2025 06:49 PM IST

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवा व्यापारी की मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सुनहरी मस्जिद के सामने भारत इंटरप्राइजेज के युवा व्यापारी मुनव्वर अंसारी (28 वर्ष) किसी काम से राजापुर की ओर गए थे। सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह ओवरब्रिज से होकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा में आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मुनव्वर की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के मुताबिक दो साल पहले ही मुनव्वर की शादी हुई थी। उसकी नौ माह की बेटी भी है। मुनव्वर की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें