कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में लखीमपुर खीरी में सोमवार को मुस्लिम और सामाजिक संगठनों ने मार्च निकाला। बड़ी संख्या में उलमा और मुस्लिम समाज के लोग शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान (विलोबी) में एकत्र हुए। यहां से सभी लोग पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे, वहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शहर की कई मस्जिदों के इमाम भी मौजूद रहे। मृतक पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। प्रदर्शन करने वालों ने सरकार से मांग की है कि आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएं।