पुलिस और पशु तस्करों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हो गई। क्षेत्र के लवनिया पगरा पड़री नहर मार्ग पर हुए मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल हो गए। पुलिस उनके कब्जे से चार पहिया बरामद करते हुए घायल तस्करों को इलाज के लिये सी एच सी फाजिलनगर पहुंचाया है। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल तस्कर में एक 25 हजार का इनामिया बताया जाता है। घायल तस्कर आजाद अली 25 पुत्र शाहिद निवासी ज्वार थाना पटहेरवा,परवेज 20 पुत्र वजीर निवासी सरेया खुर्द थाना तमकुही के निवासी बताए जाते हैं। तस्करों से मुठभेड़ के दौरान थानाध्यक्ष पटहेरवा दीपक कुमार सिंह,थानाध्यक्ष तमकुही अमित कुमार शर्मा,थानाध्यक्ष तरया सुजान राज प्रकाश सिंह सहित पटहेरवा पुलिस अन्य कर्मी लगे रहे।