कुशीनगर के थाना नेबुआ नौरंगिया के ग्राम लौकरिया के रहने वाले जयकुमार की पुत्री का विवाह गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र में हुआ था। 28 दिसंबर को उसकी पुत्री ससुराल से ही लापता हो गई। इसे लेकर गोरखपुर पुलिस ने लौकरिया गांव पहुंच कर पूछताछ की थी। आरोप है कि गांव का एक युवक रोजमुहम्मद पुत्र अली हसन झांसे में लेकर युवती को लेकर भाग गया है। इसी वजह से दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट की घटना हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज की कार्रवाई की गई थी। क्षेत्राधिकारी खड्डा ने बताया कि इसे एक पक्ष की तरफ झूठे तथ्यों के आधार पर बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया जा रहा है, जो सारे आरोप झूठे और निराधार हैं।