फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेम पोर्टल के नवीन संशोधनों पर हुई कार्यशाला, सरकारी खरीद प्रक्रिया से संबंधित प्रावधानों की दी गई जानकारी

Shikha Pandey Updated Thu, 20 Aug 2026 06:27 PM IST

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को नवीन सभागार सरसैय्या घाट में गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) पोर्टल के नवीन संशोधनों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सरकारी खरीद प्रक्रिया से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में विशेषज्ञ निखिल राय ने जेम पोर्टल पर खरीद प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने स्प्लिट प्रोक्योरमेंट न किए जाने पर जोर दिया। बंच बिड और बीओक्यू बिड सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों पर चर्चा की। प्रतिभागियों को जेम पर पारदर्शी और नियमानुसार खरीद सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानियां बताई गईं। जेम से जुड़े विक्रेताओं सहित लगभग 75 प्रतिभागियों ने इसमें प्रतिभाग किया। इस मौके पर सहायक आयुक्त उद्योग अरुण कुमार, डॉ. रियाजुद्दीन, मिथिलेश कुमार, उमंग अग्रवाल, संदीप गुप्ता, एआर बाथम, मोहम्मद अजीज आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें