फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाजमऊ हाईवे पर चार घंटे रेंगते हुए निकले वाहन, नवीन गंगा पुल पर लगा जाम

शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Dec 2025 10:47 PM IST

जाजमऊ हाईवे के कानपुर-लखनऊ लेन पर एनएचएआई की ओर से सड़क निर्माण का काम कराने से शनिवार को दोपहर से शाम तक चार घंटे जाम की स्थिति बनी रही। इस बीच वाहनों की लंबी कतार लगी रही। वाहन रेंगते हुए निकले, जिससे राहगीरों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। वहीं, नवीन गंगा पुल पर सुबह एक घंटे लोग जाम से जूझे। यहां वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने से जाम लगा। दोपहर दो बजे आजाद मार्ग बदरका चौराहा, गहरा व त्रिभुवनखेड़ा चौराहे के पास जाजमऊ हाईवे के कानपुर-लखनऊ लेन पर एनएचएआई ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया। इसकी वजह से कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन शाम छह बजे तक रेंगते हुए निकले। ऐसे में दो से तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार भी लगी रही। पुलिस ने किसी तरह से बारी-बारी से वाहनों को निकलवाया। जाजमऊ पुलिस चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के कारण दिक्कतें हुईं। वहीं, सुबह 10 से 11 बजे के बीच नवीन गंगा पुल मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने पर वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने से जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से जाम खुलवाया, जिसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें