फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया के जमीन पर कब्जा करने से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Dec 2025 10:47 PM IST

मझरा पीपरखेड़ा एहतामाली गांव की कीमती जमीन पर भूमाफिया के कब्जा करने से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को उच्च प्राथमिक स्कूल के निकट पास भूमाफिया और राजस्व विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत मंडलायुक्त से की जाएगी। प्रदर्शन कर रहे गांव के पंकज सिंह, शांति देवी, शारदा देवी, ममता देवी, रामकिशोर, गोविंद सिंह, गुड्डू , रामकुमारी, नरेश बहादुर व अनिल शुक्ला आदि ने बताया कि भूमाफिया उनकी भूमि संख्या 460,459 व 458 को राजस्व विभाग से साठगांठ कर नंबर बदलकर कब्जा कर प्लाटिंग कर रहे हैं। इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से मुख्यमंत्री दरबार तक की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। इसलिए आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा। आरोप लगाया कि नगर के एक गेस्ट हाउस संचालक ने भी सरकारी जमीन पर कब्जा कर वहां गेस्ट हाउस बना दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें