नौबस्ता-हमीरपुर हाईवे पर अफजलपुर गांव के पास रविवार शाम महोबा डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। भागने के चक्कर में चालक बस में फंसी बाइक को करीब डेढ़ किमी तक घसीटता ले गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर जबकि, तीसरे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ा।