क्या होगा जब कलावती को लक्ष्मी की आदतें खटकने लगें। गोपी को सबका सलाहकार बनने की सूझे और अनोखेलाल-बिहारीलाल की बहस किसी पंचायत से कम न लगे। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार की शाम खलासी लाइन स्थित शास्त्री भवन में दिखा। तिलकनगर नागरिक एसोसिएशन और तक्षशिला नाट्य एवं संस्कृति संस्था के संयुक्त बैनर तले हास्य-व्यंग्य नाटक अरे शरीफ लोग के मंचन के दाैरान कलाकारों ने समाज का आईना दिखाया।