किदवई नगर स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट में वार्षिकोत्सव सृजन 2024 एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्रों ने प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। शुभारंभ सचिव गौरवेंद्र स्वरूप और कार्यकारी निदेशक डॉ. अर्पित अवस्थी ने किया। कार्यक्रम में छात्रों ने मंच पर इंद्रधनुष के रंगों की छटा बिखेरी। ड्रेस डिजाइनिंग, लोगो डिजाइनिंग, इंस्टा पोस्टर, ड्युएट सॉन्ग, कोडिंग, मंडपम के प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों को सराहा गया। फैशन शो, ग्रुप डांस, सोलो सिंगिंग में भी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर मेधावियों को पदक, प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में मानसी मिश्रा, रिषभ श्रीवास्तव, कनक मिश्रा, सचिन अग्रवाल, अदिति दुबे, आस्था द्विवेदी, ज्ञानेंद्र सिंह और ईशा चटानी रहे। रंजीत सिंह, डॉ. प्रज्ञा अवस्थी, प्राचार्य संदीप सिंह चंदेल सहित शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।